BREAKING

इटावा: पीएम पोषण योजना के रसोइयों का सम्मान, मानदेय वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा कार्ड से खुशी

M.s verma

Manoj kumar 

पीएम पोषण योजना के रसोइयों का सम्मान, मानदेय वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा कार्ड से खुशी

जसवंतनगर। विकासखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रेरणा सभागार में रविवार को प्रधानमंत्री पोषण योजना (पीएम पोषण) के तहत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रसोइयों को मानदेय में वृद्धि की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी वितरित किए गए।

मानदेय बढ़ने और चिकित्सा सुविधा मिलने से रसोइयों में खुशी का माहौल रहा। बरला क्षेत्र समेत विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में रसोइयों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रदेश सरकार के इस कदम का स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने रसोइयों को सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि रसोइयां भोजन तैयार करने के साथ बच्चों की देखभाल और उनके स्वस्थ भविष्य में भी योगदान देती हैं।

मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिंदू ने रसोइयों की मेहनत और सेवाभाव को विद्यालय व्यवस्था का अहम हिस्सा बताया। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार ने शासन की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देते हुए रसोइयों से बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

इस दौरान श्रेयश मिश्रा, अभिषेक शुक्ला उर्फ राम जी, दीपक शाक्य, कपिल राजपूत समेत बड़ी संख्या में रसोइयां और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रसोइयों में मानदेय वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा सुविधा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Previous Post Next Post